गौरीगंज, सितम्बर 12 -- Gauriganj News: अमेठी। गौरीगंज तहसील में साथी लेखपाल के निलंबन के विरोध में चल रही नाराजगी के बीच अतिरिक्त क्षेत्रों का काम देख रहे लेखपालों ने अपने आवंटित अतिरिक्त क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया। इससे पिछले कई दिनों से प्रभावित राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। हरदो के लेखपाल अरुण कुमार तिवारी के निलंबन के बाद साथी लेखपालों में नाराजगी थी। इसके चलते कई लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों का काम करने से दूरी बनाए हुए थे। इससे ग्रामीणों के आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, वरासत सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। मामले को लेकर लेखपालों और तहसील प्रशासन के बीच बातचीत का दौर चला। तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि वार्ता के बाद निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी है। इसके बाद लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों में काम ...