गौरीगंज, सितम्बर 12 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर अयोध्या ढाबा के पास पुराने हाईवे रोड कट चकबहेर के निकट त्रिभुवन प्रजापति निवासी पिण्डारा महाराज थाना मुसाफिरखाना को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। एसओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भाले सुल्तान थाने में आर्म्स एक्ट समेत दो तथा मुसाफिरखाना थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...