गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम महोना पूरे सारी का पुरवा में चोरों ने नसीर अहमद के घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे करीब 18 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 12 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: धधकिया गांव में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात, नगदी व जेवरात ले भागे चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...