गौरीगंज, जुलाई 5 -- Gauriganj News: अमेठी। भीषण गर्मी व उमस के बीच बिजली की आंखमिचौली उपभोक्ताओं को रुला रही है। शहर से लेकर गांव तक कहीं भी रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। रात में ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार घंटे की कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। विभागीय दावों पर गौर करें तो जिले में 486 मेगा वोल्ट एंपियर की क्षमता है। लेकिन हालात यह हैं कि औसतन 8 से 10 ट्रांसफार्मर प्रतिदिन फुंक रहे हैं। यह हालत तब है जबकि 90 फीसद ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का काम पूर्ण होने की बात कही जा रही है। गौरीगंज से जुड़े रामनगर फीडर में शनिवार की रात लगभग तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग उमस व गर्मी से बेहाल हो गए। हाथ पंखा झलकर व जागकर लोगों को रात बितानी पड़ी। शहर से लेकर गांव तक बिजली को लेकर समस्या बन...