गौरीगंज, अगस्त 30 -- Gauriganj News: अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अमेठी संसदीय क्षेत्र में आयोजित राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा ने की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 156 बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी वरुण चौधरी भी मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की गई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोनिका सरोज को मिला, जिन्हें फ्रिज प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार अंजली वर्मा को दिया गया, जिन्हें एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरमान को प्रदान किया गया और...