Gauriganj News: राजकीय पीजी कॉलेज में दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ
गौरीगंज, जुलाई 27 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से पांच दिवसीय विद्यार्थी अभिन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 27 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह ने किया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पाठ्यक्रम, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्रहित की विभिन्न योजनाओं से परिचित कराना है। ताकि वे महाविद्यालयीन जीवन में सहज रूप से स्वयं को ढाल सकें। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.