गौरीगंज, अगस्त 4 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता लंबे इंतजार के बाद सोमवार की देर रात से मंगलवार की सुबह तक हुई तेज बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर बरसी। जुलाई तक पर्याप्त बारिश न होने से खेतों में नमी कम हो गई थी और धान की फसल सूखने लगी थी। बारिश के बाद खेतों में पानी भरने और नमी बढ़ने से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं बारिश का पानी रास्तों और कस्बों में भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हुए।

बारिश की आवश्यकता जिले में इस बार जुलाई के दौरान अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई थी। पर्याप्त पानी न मिलने से कई क्षेत्रों में धान की रोपाई प्रभावित रही, जबकि पहले से रोपी गई फसल की बढ़वार भी रुक गई थी। सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश मंगलव...