Gauriganj News: मोटर देखने गए युवक से मारपीट, पांच पर केस
गौरीगंज, जुलाई 10 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के करपिया गांव निवासी धर्मेंद्र (21) ने मोटर देखने के दौरान पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार बुधवार रात वह अजय कुमार के साथ ग्राम प्रधान के चक में लगी मोटर देखने गया था। जहां पहले से मौजूद दिनेश, दीपू, नंदलाल, भानु और प्रताप ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अजय कुमार को भी पीटा गया। शोर मचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मोटर देखने गए युवक से मारपीट, पांच पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.