गौरीगंज, सितम्बर 28 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता साईगंज चौराहा स्थित ग्रामीण बैंक के सामने दिव्या मेडिकल स्टोर में रविवार की रात छत की दीवार तोड़कर जीने के रास्ते नीचे उतरे चोरों ने 15 हजार रुपये की नकदी और मेडिकल संबंधी सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत थाना क्षेत्र की ऊंचगांव के डीडीहा गांव निवासी अशोक तिवारी साईगंज चौराहा स्थित दिव्या मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक चोर छत की ओर से दीवार तोड़कर जीने से नीचे आए। इसके बाद मेडिकल स्टोर के पीछे बने कमरे का दरवाज...