गौरीगंज, सितम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। बीआरसी बहादुरपुर में मंगलवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर बीएसए संजय तिवारी के निर्देशन में जिला समन्वयक शशिकांत सेन की उपस्थिति में आयोजित हुआ। शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 52 दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कर चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों की दिव्यांगता का मूल्यांकन किया। जांच के आधार पर करीब 14 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रमाण पत्र मिलने के बाद इन बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दिव्यांग बच्चों की जांच को लगा मेडिकल असेसमेंट कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...