Gauriganj News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 26 दिव्यांग
गौरीगंज, अगस्त 6 -- Gauriganj News: अमेठी। विकासखंड भेटुआ स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष मेडिकल असेसमेंट (चिकित्सीय मूल्यांकन) शिविर आयोजित किया गया। शिविर बीएसए संजय तिवारी के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक शशिकांत सेन और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की चिकित्सीय जांच कर उनकी विशेष आवश्यकताओं का आकलन करना तथा उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए 26 दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया। जांच के आधार पर 15 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.