गौरीगंज, अगस्त 20 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता तहसील क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली में बीते बुधवार की भोर बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से 65 वर्षीय फूलकली पत्नी बाबूलाल की मौत हो गई थी। घटना में 2 बकरियों की भी मौत हुई थी। मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी।उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से मृतका के परिजनों के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई। यह भी पढ़ें- बारिश से ढहा कच्चा मकान, वृद्धा की दबकर मौत इसके साथ ही दो बकरियों की क्षति के लिए 8 हजार रुपये और पशुशाला को हुए नुकसान के ...