गौरीगंज, सितम्बर 8 -- Gauriganj News: भेटुआ। संवाददाता भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। बीईओ ने जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट...