गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोसाईंपुर मजरे गढामाफी निवासी हरीश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए गुजरात में नौकरी करता है। आरोप है कि बीते 11 जुलाई की रात गोसाईपुर निवासी तुलसीराम, जुड़ियापुर निवासी मंगलम पांडेय व एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अपनी सारी जमीन तुलसीराम को दे देने के लिए कहा। उसके विरोध करने पर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। इस घटना से वह भयभीत हो गया है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...