Gauriganj News: मांस बेचने के विवाद में पिटाई का आरोप
गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के नंदमहर बाजार में मांस बेंचने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को तहरीर देते हुए हरदोइया निवासी राम सजीवन ने बताया कि वह बीते 28 जुलाई को नंदमहर बाजार में मांस बेच रहा था। आरोप है कि उसी दौरान राजेश, राजू पुत्रगण जगरूप तथा दीपू पुत्र मनीराम निवासी बहोरखा वहां पहुंचे और मांस बेचने को लेकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.