गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: अमेठी। सोमवार को भाकियू अम्बावत के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाध्यक्ष हौंसिला प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने, वृद्ध महिला और पुरुषों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये पेंशन देने, किसानों को उनकी लागत का दोगुना मूल्य दिलाने, गेहूं का समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये तथा धान का 2,500 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने की मांग की गई। साथ ही उद्यान विभाग की ओर से सब्जी पंजीकरण के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर शिविर लगाने की भी मांग रखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...