गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया और विशेषरगंज में महिला चिकित्सक की कमी परेशानी का सबब बनी है। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला चिकित्सक न होने से क्षेत्र की हजारों महिलाओं को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गुप्त एवं आंतरिक बीमारियों, मासिक धर्म, प्रसव संबंधी समस्याओं और हार्मोनल बदलाव से जुड़ी परेशानियों को पुरुष चिकित्सक के सामने बताने में कई महिलाएं सामाजिक संकोच के कारण झिझकती हैं। इससे बीमारी का समय पर पता नहीं चल पाता और उपचार में देरी होती है। एनीमिया, कैल्शियम की कमी समेत अन्य समस्याओं में भी उचित परामर्श नहीं मिल पाता।

इन गांवों की महि...