गौरीगंज, सितम्बर 23 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसालों के दामों में बीते एक माह के दौरान बढ़ोतरी हुई है। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा और काली मिर्च समेत कई प्रमुख मसालों के भाव बढ़ने से गृहणियों के रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सबसे अधिक तेजी काली मिर्च और साबुत धनिया के भाव में दर्ज की गई है। वहीं जीरा, हींग, मेथी और सौंफ के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है。

स्थानीय बाजार में कीमतें स्थानीय बाजार में रसोई में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले मसाले के फुटकर भाव में पिछले माह की तुलना में तेजी दिखने लगी है। जिससे रसोई मैं तैयार होने वाले व्यंजनों का स्वाद फीका होने लगा है। जीरा, हींग, मेथी और सौंफ के दाम में फिलहाल स्थिर है। काली मिर्च 850 से बढ़कर 1060 रुपये और साबुत धनिया 160 से बढ़कर...