गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जनसामान्य हेतु निःशुल्क निरीक्षण के लिए संबंधित तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय अमेठी में उपलब्ध रहेगी। इस क्रम में उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदनोपरांत जनपद के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है, जिनमें 178-तिलोई, 184-जगदीशपुर (आरक्षित), 185-गौरीगंज एवं 186-अमेठी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: अंतिम मतदेय स्थल की सूची जारी यह भी पढ़ें- Noida News: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...