Gauriganj News: भूमि विवाद में पड़ोसी पर की तमंचे से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता दीपावली की शाम पुराने भूमि विवाद में पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने और अवैध असलहे से फायरिंग करने के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर को भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी की स्कॉर्पियो को पुलिस ने सीज कर दिया है।सोमवार को गाजनपुर निवासी धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह परिवार के साथ घर पर दीपावली मना रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार करमजीत सिंह उर्फ जिल्लू पुत्र सत्यशरण सिंह पुरानी जमीन के विवाद की रंजिश में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि करमजीत ने जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.