Gauriganj News: भागवत कथा से पूर्व निकली शोभा यात्रा
गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: गौरीगंज। कस्बे के वार्ड नंबर 23 चौक बाजार निवासी मुन्नू बरनवाल द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल पांडेय लान जीजीआईसी स्कूल के पीछे से निकली कलश यात्रा में सिर पर कलश रखकर सैकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्ति गीत गाते हुए कस्बे में भ्रमण किया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शाम को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें कथा व्यास गोपाल शरण महराज ने भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन किया। इस मौके पर अनिल पांडेय, अनुभव राज, अनुराग, नितिन बरनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.