गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: अमेठी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, गुड़-चीनी के मूल्य को नियंत्रित करने और गन्ना का मूल्य बढ़ाए जाने सहित छह मांगें रखीं। किसान नेताओं ने कहा कि डीएपी के लिए किसानों को गोदामों पर रात भर लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जिले में डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...