गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। गौरीगंज तिराहे के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे भस्सी (गिट्टी की धूल) से लदा एक बड़ा डंपर माल उतारते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की चपेट में आने से महेश महरा की चाय की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान में रखा सामान टूटकर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय आसपास लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन गनीमत रही कि डंपर की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: भस्सी से लदा डंपर पलटा, दुकान क्षतिग्रस्त घटना में दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: भस्सी से लदा डंपर पल...