गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: अमेठी वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक सोमवर को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में प्रबंधक अनिल सिंह ने पोर्टल पर सीधे बच्चों का नामांकन करने, फीस के ड्यू, सरकार द्वारा स्थायी मान्यता प्रमाण पत्र जारी करने, वाहनों के परमिट एवं अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डाला गया तथा सामूहिक आयोजन और शिक्षकों के समय-समय पर प्रशिक्षण करने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता शिवदयाल ने की, जबकि प्रभारी के रूप में सुरेश कुमार यादव तहसील अध्यक्ष अमेठी रहे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अमेठी सुनील कुमार, जिला महासचिव विजय कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शाहगढ़ राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...