गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता स्कूल वाहनों में मानकों की अनदेखी और बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही के मामले में परिवहन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार को एआरटीओ ने सेंट जेवियर्स स्कूल के एक वाहन को पकड़कर सीज किया, जबकि बुधवार को कोतवाली पुलिस ने सेम फोर्ड स्कूल के वाहन को सीज कर दिया। एसआई गोपाल मणि मिश्रा ने बताया कि बुधवार को स्कूल वाहन चालक दीनानाथ उपाध्याय से वाहन के आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वह वाहन के कागजात और फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सात सीटर वाहन में करीब दर्जन भर बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में बैठाना नियमों का उल्लंघन है और इससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकत...