गौरीगंज, सितम्बर 7 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। संवाददाता बारिश के दिनों में उलरा गांव से मुड़ियापुर होते हुए अलीगंज मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। वहीं, कई हिस्सों में सड़क टूटने से गड्ढे बन गए हैं। जलभराव के कारण रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।ग्रामीण ओंकारनाथ दुबे ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चे पानी भरे रास्ते में कई बार फिसलकर गिर चुके हैं। शेर बहादुर ने कहा कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि टूटे हिस्सों में बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। रामबरन सिंह के अनुसार बरसात में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणो...