Gauriganj News: बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही
गौरीगंज, अगस्त 17 -- Gauriganj News: भेटुआ। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से संड़िला गांव में बारिश का पानी मुसीबत बन गया। सोमवार की सुबह जलभराव के बीच 80 वर्षीय विद्यावती शर्मा के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बुजुर्ग महिला दीवार से दूर थीं और बाल-बाल बच गईं। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यावती के पति राजपति शर्मा का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पति की मौत के बाद से वह अकेले रहकर अपना जीवन गुजार रही हैं। कच्ची दीवार और छप्पर से बने दो कमरों में वह रहती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने और पीड़ित बुजुर्ग महिला को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.