गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बरसात के मौसम में क्षेत्र की रामनाथपुर-रणवीर इंटर कालेज मार्ग की जर्जर सड़क राहगीरों और हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से यह तालाब जैसी दिखाई देती है। हालत यह है कि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले छात्र, महिलाएं और ग्रामीण फिसलकर गिर रहे हैं तथा चोटिल हो रहे हैं।यह सड़क कई वर्षों से बदहाल है। इसी मार्ग से मैनापुर, बालीपुर, मरफापुर, रामनाथपुर छोटा, बेनीपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। रणवीर इंटर कॉलेज, ग्लोबल स्कूल, फार्मेसी कॉलेज तथा रामनगर जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। कटरा पंडित का पुरवा और माता सती महारानी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का भी यही प्रम...