गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले में घरेलू उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बाजार के अनुसार बदल रही हैं। थोक मंडी और फुटकर बाजार के बीच 15 से 20 प्रतिशत तक का अंतर देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। थोक बाजार से सामान खरीदने वाले जहां कुछ बचत कर लेते हैं, वहीं मोहल्लों और कस्बों की खुदरा दुकानों पर यही सामान अधिक कीमत पर मिल रहा है। गौरीगंज के थोक बाजार में छिलका अरहर दाल 80 रुपये प्रति किलो तथा साफ अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो बिक रही है। चावल की कीमत गुणवत्ता के अनुसार 40 से 100 रुपये प्रति किलो तक है, जबकि आटा 28 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है。

फुटकर बाजार में कीमतें वहीं अमेठी के फुटकर बाजार में छिलका मिश्रित अरहर दाल 88 रुपये, साफ अरहर दाल 115 रुपये, चावल 39 से 60 रुपये, आटा 30 रुपये...