Gauriganj News: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
गौरीगंज, सितम्बर 23 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जामों थाना क्षेत्र के कटारी के पूरे द्वगपाल गांव निवासी 22 वर्षीय पिंटू पुत्र रामकरन के रूप में हुई। वह रामनगर में रहकर पढ़ाई करता था।बुधवार की सुबह रामनगर गांव के राजा बाग में पिंटू का शव पेड़ की डाल पर फन्दे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे रामकरने ने शव की पहचान अपने पुत्र पिंटू के रूप में की। पिता ने बताया कि उनकी जानकारी में उनके बेटे की किसी से लड़ाई नहीं हुई थी। मृतक पहले मुंबई में रहता था। जहां वह इसौली निवासी ठेकेदार मोहम्मद रजा के अंडर में काम करता था। प्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.