गौरीगंज, जुलाई 29 -- Gauriganj News: अमेठी। टीकरमाफी गांव निवासी 30 वर्षीय शंकरलाल पुत्र रामफेर बुधवार को किसी काम से बाइक से सांगीपुर गए थे। जहां से वापस घर लौटते समय ककवा रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे गिट्टी रखी हुई थी। उसी से बाइक टकराकर असंतुलित हो गई और शंकरलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार शंकरलाल की हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...