गौरीगंज, अगस्त 19 -- Gauriganj News: अमेठी। बारिश के बाद जिले की सड़कों पर छुट्टा गोवंश की समस्या एक बार फिर बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बों और प्रमुख मार्गों तक बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर टहलते रहते हैं। बारिश से बचने के लिए पशु सड़क किनारे, चौराहों और डिवाइडर के आसपास झुंड बनाकर बैठ रहे हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने पर वाहन चालक नियंत्रण खो सकते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से पशु भी घायल होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद यह समस्या और गंभीर हो जाती है। खेतों और खुले स्थानों में पानी भरने के कारण भी गोवंश सड़कों...