गौरीगंज, अक्टूबर 22 -- Gauriganj News: अमेठी। इस दिवाली परिषदीय स्कूलों के बच्चों के हुनर से घर-आंगन रोशन होंगे। स्कूलों में पढ़ाई के साथ हुनरमंद बनाने के उद्देश्य से संचालित लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत बच्चे मिट्टी के दीपक, आकर्षक मोमबत्तियां और सजावटी सामग्री तैयार कर रहे हैं। इससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी मिल रहा है। जिले में लर्निंग बाय डूइंग लैब से आच्छादित सभी 81 विद्यालयों में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में बच्चों को विभिन्न उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दीपक के साथ आकर्षक मोमबत्तियां, एलईडी लाइट और रंगोली के डिजाइन वाले कागज सहित अन्य सजावटी सामग्री तैयार कराई जा सकती है। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों की रचनात्मक क्षमता, क...