गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। क्षेत्र के कुड़वा पूरे शुक्लन में एक बंदर की मौत बीते 13जुलाई को हो गई थी। गांव वालों ने बंदर को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया। शव यात्रा निकाली गई और संत की तरह समाधि दी गई थी। जिसके बाद रविवार को मृत बंदर की तेरहवीं का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन व सुंदरकांड पाठ किया गया। मृतक बंदर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद हनुमत धाम गढ़ामाफी जाकर ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर में पूरी, बूंदी, केला व चना का प्रसाद चढ़ाया। बंदरों को प्रसाद खिलाया गया। कार्यक्रम में विजयनाथ शुक्ला, किशोर शुक्ला, दिनेश शुक्ल, विवेक शुक्ला, राजकुमार श्रीवास्तव, हरीश तिवारी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Buxar News: वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने की हनुमान की पूजा ...