Gauriganj News: फावड़ा मांगने पर लाठी डंडे से हमला
गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोरारी हीरशाह निवासी सब्बीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही गब्बू सिंह को अपना फावड़ा दिया था। जिसे वापस मांगने के लिए वह उनके घर पर गया था। जिस पर गब्बू सिंह ने कहा कि फावड़ा खो गया है। फावड़ा न मिलने पर जब उसने नाराजगी जाहिर की तो आरोप है कि गब्बू सिंह ने अपने पिता संतोष सिंह उर्फ लाल सिंह के साथ मिलकर उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.