Gauriganj News: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं रहते डाक्टर
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया पर चिकित्सक नदारद रहते हैं। केंद्र पर चिकित्सक की नियुक्ति होने के बाद भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त फार्मासिस्ट भी प्रतिदिन नहीं आते। चंडेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक सहित कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। रात में अगर कोई इमरजेंसी पड़ जाय तो स्वास्थ्य केंद्र पर नर्स, एलटी और एएनएम का ही सहारा रहता है। इसके चलते ग्रामीणों को ग्रामीण डॉक्टर या सीएचसी संग्रामपुर जाना पड़ता है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.