गौरीगंज, अगस्त 27 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले के एक छोटे से गांव के बेटे ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाकर अमेठी का नाम रोशन किया है। संग्रामपुर क्षेत्र के खरेथू गांव निवासी हिमांशु सिंह ने यूपी टी-20 लीग में लगातार दो अर्धशतक जड़कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि परिवार की वर्षों की मेहनत और तपस्या को भी मुकाम तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: प्रशांत वीर के बाद अब हिमांशु ने चमकाया बल्लापरिवार की भूमिका हिमांशु के पिता हरिकेश सिंह कंस्ट्रक्शन साइट पर गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि बड़े भाई प्रियांशु सिंह इंडियन एयरफोर्स में तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बीच हिमांशु ने क्रिकेट को अपना जुनून बनाया। उनके क्रिकेट करियर को संवारने में दादा स्व. भारत सिंह गा...