गौरीगंज, जुलाई 4 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के कचनाव मोड़ नहर के पास शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन लोगों पर पांच लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो अन्य को भी चोटें आई हैं। मामले में एक नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। क्षेत्र के पूरे पंचम मिश्र (नसीराबाद पिछूती) निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार मिश्र शुक्रवार की देर शाम रानीगंज स्थित अपनी दुकान बंद कर सहज राम और सुनील गोस्वामी के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कचनाव मोड़ नहर के पास पहुंचे तभी वहां पहले से ही मौजूद रघुवीर सिंह उर्फ भोला और उसके चार साथियों ने उन्हें रोक लिया और लाठ...