Gauriganj News: पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया संवाद
गौरीगंज, जुलाई 16 -- Gauriganj News: अमेठी। भारतीय युवक कांग्रेस के देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत बुधवार को अमेठी युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में आरआरपीजी कॉलेज के बगल छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभम सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के मामलों में कठोर कानून बनाया जाए, दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.