Gauriganj News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे बनेगा 132 केवी ट्रांसमिशन व 33 केवी पावर हाउस
गौरीगंज, सितम्बर 6 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे को बिजली उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बाजार शुकुल क्षेत्र के सेवरा और ऊंचगांव में विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन और 33 केवी पावर हाउस स्थापित किए जाने की योजना है। इस विद्युत परियोजना पर करीब 65 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शनिवार को यूपीडा और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विद्युत व्यवस्था का तकनीकी एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बाजार शुकुल क्षेत्र से होकर गुजरता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दो हजार करोड़ से विकसित होंगे 9 मैन्युफैक्चरिंग लॉजिस्टिक क्लस्टरऔद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.