गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- Gauriganj News: अमेठी। प्रदेश की पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को जिले में 'अमेठी मैराथन 2026' का आयोजन किया गया। राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में अमेठी विधानसभा क्षेत्रों से कुल 540 एथलीटों ने हिस्सा लिया। पुरुषों में दीपक पाल और महिलाओं में फूलन पाल ने सबसे तेज दौड़ लगाकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। दौड़ सुबह 6.30 बजे मिश्रौली स्थित स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज से शुरू होकर 21 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद श्री आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर में समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में दीपक पाल प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, उमेश प्रजापति तृतीय, सुभाष यादव चतुर्थ, मो. दानिश पांचवे, अमन सिंह छठवें, सोनू कश...