गौरीगंज, अक्टूबर 4 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के धरौली मजरे पुन्नपुर निवासी रवि पुत्र दारा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते एक अक्तूबर की शाम उनके पिता शीतलागंज बाजार से घर आए। तभी गांव के ही राजेन्द्र सिंह व बब्लू सिंह तथा उनके नौकर नोहरे का पुरवा निवासी वीरू वर्मा उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गालियां देते हुए उनके पिता पर लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उनके पिता घर के बगल दूसरे के घर में घुस गए तो आरोपियों ने दूसरे के घर में घुसकर उनके पिता को बाहर निकाल लिया और जमकर मारा पीटा। जिससे उनके पिता बेहोश हो गए। गुहार सुनकर पहुंची उनकी बुआ को भी मारा पीटा। गंभीर हालत में उनके पिता का इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक...