गौरीगंज, सितम्बर 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता अमेठी कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली ने पोस्ट ऑफिस के पास सड़क की सूरत बिगाड़ दी है। खोदी गई नाली में मिट्टी और कीचड़ जमा होने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। बरसात के पानी से फिसलन बढ़ गई है और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।आस-पास के लोगों ने बताया कि रविवार की रात जल निगम विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा पोस्ट ऑफिस चौराहे पर जेसीबी से नाली की खुदाई की गई। पाइपलाइन बिछाने के बाद ऊपर से सिर्फ मिट्टी डाल दी गई। पानी बरसने से मिट्टी दलदल में बदल गई है। फिसलन बढ़ने से आ-जा रहे दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। अब तक दर्...