Gauriganj News: पशु चिकित्सक के न होने से पशुपालक परेशान
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: भेटुआ। विकासखंड के अरसहनी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण पशुपालकों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल अक्सर बंद रहता है और नियमित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। अस्पताल परिसर में झाड़ियां व घास उगी हैं तथा साफ-सफाई भी नहीं होती। ग्रामीणों के अनुसार विभागीय कर्मचारी टीकाकरण अभियान में व्यस्त रहते हैं, जिससे अस्पताल में पशुओं का उपचार प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में पशुपालक निजी लोगों से इलाज करा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, अस्पताल की साफ-सफाई और नियमित चिकित्सा व्यवस्था की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.