गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: भेटुआ। परतोष गांव में जल जीवन मिशन की मुख्य पाइप लाइन पिछले 15 दिनों से फूटी पड़ी है। जिसके चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल सड़क और खेतों में बहकर बर्बाद हो रहा है। जबकि इसी लाइन से जुड़े पूरे कहारन गांव के करीब 40 घरों में इतने ही दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई। जिससे हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने पाइप लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...