Gauriganj News: पत्नी व ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप
गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: गौरीगंज। प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र के नासिरपुर निवासी राहुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह नौ वर्ष पूर्व गौरीगंज थाना क्षेत्र के पठानपुर निवासी प्रीती पुत्री रामआसरे के साथ हुआ था। उसकी अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का मुकदमा सुलतानपुर दीवानी न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को वह ई-रिक्शा पर अठेहा से सवारी लेकर धनई का पुरवा जा रहा था। रास्ते में मिली उसकी पत्नी प्रीती गुप्ता, ससुर रामआसरे व साले आशीष ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.