गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता। करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को चांद के दीदार के साथ व्रत संपन्न हुआ। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा।सुबह से ही महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में जुटी रहीं। सोलह शृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। शाम को पूजा के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहा। चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर पूजा की। इसके बाद पतियों ने पानी पिलाकर पत्नी का व्रत खुलवाया। यह भी पढ़ें- Mau News: करवाचौथ: बादलों के बीच चांद का इंतजार, चलनी से किया दीदार व्रत पूरा होने के बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भी दिए। कहीं साड़ियों...