गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी। ग्रामीणों को गांव में ही जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों में डिजिटल सचिवालय बनाए गए हैं। लेकिन पंचायत सहायकों की गैरमौजूदगी के कारण ग्रामीणों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को संग्रामपुर क्षेत्र के भैरोपुर, सोनारी कनू, कनू, संग्रामपुर, सरैया बड़गांव, मधुपुर खदरी, ठेंगहा, धोएं, मड़ौली, करनाईपुर, भावलपुर और अम्मरपुर समेत कई पंचायत भवनों पर ताला लटकता मिला। इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूर जाना पड़ रहा है। सहायक पंचायत अधिकारी लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि पंचायत सहायकों में अधिकतर महिलाएं हैं। संभव है कि वे करवा चौथ की खरीदारी आदि के लिए गई हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...