गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: अमेठी। लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी दिलाने के नाम पर कालेज के प्रोफेसर ने दिव्यांग युवक से साढ़े सात लाख वसूल लिए। लेकिन न तो उसे नौकरी दिलाया और न ही उसके पैसे लौटाए। थक हारकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रोफेसर के विरुद्ध आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के तेलियानी लोनियापुर निवासी राम बहाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोनों पैर से दिव्यांग है। उसने परास्नातक शिक्षा आरआरपीजी कालेज अमेठी से ग्रहण की है। पढ़ाई के दौरान कालेज के प्रोफेसर राधेश्याम सरोज निवासी ननौती प्रतापगढ़ से उसका अच्छा संबंध रहा। आरोप है कि 2021-22 में प्रोफेसर ने उसे लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपए मांगे। जिसे द...