गौरीगंज, जुलाई 19 -- Gauriganj News: अमेठी। नीट परीक्षा में सफल रही नगर पंचायत अमेठी की दो बेटियों को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता महेश सोनी तथा लक्ष्मी सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने नगर की होनहार बेटियों नंदिनी भलोटिया एवं साहिबा बानो को फूलमाला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महेश सोनी ने कहा कि यह सफलता पूरे अमेठी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नंदिनी और साहिबा अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। लक्ष्मी सोनी ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुशील जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, संदीप अग्रहरि, सोनू कसौधान, राहुल लहिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...